कलेक्टर ने समस्‍त राजस्‍व अधि‍कारियों को राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण में गति लाने के दिए निर्देश

May 14, 2024 - 19:10
May 14, 2024 - 19:10
 0  1.4k
कलेक्टर ने समस्‍त राजस्‍व अधि‍कारियों को राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण में गति लाने के दिए निर्देश

गुना (आरएनआई) अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्‍त जानकारी अनुसार जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 की वोटिंग उपरांत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा समस्त तहसीलदारो, नायब तहसीलदारो एवं राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाले समस्त राजस्व संबंधी कार्य जैसे नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन इत्यादि प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार समय-सीमा में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें, जिससे आम जनता एवं कृषकों को राजस्व संबंधी कार्य में कठिनाई उत्पन्न न हों एवं उनके कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

     प्राप्‍त जानकारी अनुसार दिनांक 18 मार्च से 22 अप्रैल 2024 तक जिले में कुल प्राप्‍त नामांतरण प्रकरण 1564 में से 623 निराकृ‍त किये गये हैं इसी प्रकार कुल प्राप्‍त बंटवारा प्रकरण 366 में से 98 निराकृत किये गये हैं । कुल प्राप्‍त सीमांकन प्रकरण 370 में से 170 निराकृत किये गये हैं । शेष प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करने के निर्देश कलेक्‍टर द्वारा सभी राजस्‍व अधिकारियों को दिये गये है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0