कलेक्टर ने डीईओ को लगाई फटकार, कलेक्टर ने डीईओ को लगाई फटकार

केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया में जिला शिक्षा अधिकारी की कार्यशैली से हैं नाराज।

Sep 3, 2024 - 17:21
Sep 3, 2024 - 17:21
 0  15.6k
कलेक्टर ने डीईओ को लगाई फटकार, कलेक्टर ने डीईओ को लगाई फटकार

गुना (आरएनआई) मध्य प्रदेश में जनसुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को बुरी तरह से फटकार लगा दी. कलेक्टर ने डीईओ से कह दिया कि उनको नजरअंदाज करने की कोशिश मत करना। डीईओ की संदेहास्पद कार्यशैली के खिलाफ अब कलेक्टर ने जांच टीम भी बना दी है।
 
क्या दे कि गुना जिले के जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिसोदिया पर जिला कलेक्टर IAS सतेंद्र सिंह के निर्देशों को अक्सर नजरंदाज करने का आरोप है। दावा है कि डीआईओ की विवादित कार्यशैली के कारण शिक्षा विभाग की व्यवस्थाएं बुरी तरह से प्रभावित हो गई हैं। वे लगातार जिला कलेक्टर के निर्देशो को हवा में उड़ा देते हैं।


ऐसा ही मामले को जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने जब डीईओ से किसी विषय पर जानकारी मांगी तो डीईओ जानकारी नहीं दे पाए। इस लापरवाही को देखकर कलेक्टर भड़क गए. कलेक्टर ने डीईओ से पूछा, जब एक शिक्षा विभाग के कर्मचारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं तो अब तक सस्पेंड क्यों नहीं किया गया? 
डीईओ ने केवल नोटिस की औपचारिकता निभाते हुए कर्मचारी को बचाने की कोशिश की जिसे देखकर कलेक्टर नाराज हो गए. कलेक्टर ने इसे भ्रष्टाचार का मामला माना।


Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0