कलेक्टर ने किया बाल सम्प्रेक्षण गृह गुना का निरीक्षण, बच्चों के विकास हेतु दिए आवश्यक निर्देश

Thursday, April 17, 2025 - 22:45
Updated: 2 years ago
0
कलेक्टर ने किया बाल सम्प्रेक्षण गृह गुना का निरीक्षण, बच्चों के विकास हेतु दिए आवश्यक निर्देश

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा आज बाल सम्प्रेक्षण गृह गुना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के संचालन की व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने वहाँ निवासरत बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी दिनचर्या, आवश्यकताओं और समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के समय बाल सम्प्रेक्षण गृह में कुल 11 विधि विवादित बच्चे निवासरत पाए गए, जिनमें गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों के बालक सम्मिलित थे। कलेक्टर श्री कन्‍याल द्वारा बच्चों के सर्वागीण विकास हेतु स्किल डेवलपमेंट कोर्स, योग प्रशिक्षण एवं विविध रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन कराने की बात की गयी, जिससे इन बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

इसके अतिरिक्त, बच्चों की समय-समय पर काउंसलिंग कर उन्हें मानसिक रूप से सशक्त एवं प्रेरित किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी श्री दिनेश चंदेल ने जानकारी दी कि संस्था में नियमित रूप से इनडोर व आउटडोर गतिविधियाँ, बागवानी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बाल कल्याण समिति द्वारा देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के प्रकरणों की सुनवाई की जाती है, जबकि विधि विवादित बच्चों की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड के माध्यम से होती है।

निरीक्षण के दौरान प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट श्रीमती ऋतुश्री गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास दिनेश कुमार चंदेल, किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के सदस्यगण भी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User