कलेक्‍टर द्वारा साप्‍ताहिक समय सीमा बैठक का किया गया आयोजन

बिजली कनेक्‍शन के बकायादारों, नगर पालिका के संपत्ति कर एवं जल कर के बकायादारों से की जाये सख्‍ती के साथ वसूली - कलेक्‍टर समाधान ऑनलाईन से संबंधित चयनित शिकायतों का करें प्राथमिकता से निराकरण

Wednesday, October 23, 2024 - 21:48
Updated: 2 years ago
0
कलेक्‍टर द्वारा साप्‍ताहिक समय सीमा बैठक का किया गया आयोजन

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्द्र सिंह की अध्‍यक्षता में जिला कलेक्‍ट्रेट कार्यालय के सभागार में साप्ताहिक समय सीमा बैठक का आयोजन किया गया। 

बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विशाल सिंह, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमति जिया फातिमा सहित समस्‍त अनुविभागीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा शेष अनुभाग स्‍तरीय अधिकारी व्‍हीसी के माध्‍यम से वर्चुअली उपस्थित रहे।
 
बैठक के दौरान सर्वप्रथम सीएम हेल्‍पलाइन से संबंधित सितंबर 2024 की रैंकिंग की समीक्षा की गई। जिन विभागों की रैकिंग का स्‍कोर 80 प्रतिशत से कम है वह अपने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के लिए अभी से प्रयास करें। विशेष रूप से गुना ग्रामीण तहसीलदार और नगर पालिका गुना एवं मक्‍सूदनगढ़ लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निराकृत करें। इसी प्रकार समाधान ऑनलाईन से संबंधित चयनित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करें। ऐसी शिकायतें जो बजट के अभाव में लंबित हैं, इस संबंध में संबंधित विभागों को बजट आवंटित के प्रस्‍ताव भेजे जावें और संबंधित आवेदक को भी अवगत करावें। मांग आधारित शिकायतों को कार्य योजना में सम्मिलित करते हुए संबंधित आवेदक को अवगत कराया जावे। इसी प्रकार सीएम हेल्‍पलाइन में एक हजार, पांच सौ, तीन सौ एवं सौ दिन से अधिक लंबित की शिकायतों को गंभीरता से पढे़ और उनकी सूची निकालें और उनका निराकरण प्राथमिकता से करें। 

इसके पश्‍चात समय सीमा से संबंधित पत्रों की विस्‍तृत समीक्षा की गयी। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला संयोजक को निर्देशित किया गया कि अपने विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों में निवासरत विधार्थियों की सुरक्षा तथा अन्‍य व्‍यवस्‍थाओं से संबंधित जिन छात्रावासों का निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किया गया है उसका प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार लंबित राजस्‍व प्रकरणों का निराकरण हो गया है, उसका प्रतिवेदन भेजा जावे। समीक्षा के दौरान डीडी वेटनरी को निर्देशित किया गया कि जिले की गौशालाओं का शत-प्रतिशत अतिक्रमण हटा दिया गया है और नई गौशालाओं का निर्माण कार्य जारी है और चारागाह को अतिक्रमण से मुक्‍त कराया गया है। गौशालाओं में चारे की व्‍यवस्‍था, गौवंश हटाने आदि से संबंधित जानकारी तैयार कर शासन को भेजना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार प्रधानमंत्री जनजाति उन्‍नत ग्राम अभियान का नाम परिवर्तित कर अब धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्‍कृष अभियान हो गया है, जिसके तहत 18 विभागों की 25 योजनाएं सम्मिलित की गई हैं। जिले में 127 ग्राम पंचायतों के 229 गांव में सर्वे कार्य जारी है। संबंधित विभाग इस कार्य को प्राथमिकता से कराना सुनिश्चित करें। 

मुख्‍यमंत्री निवास से प्राप्‍त लंबित शिकायत, सीएम मॉनिट, लंबित न्‍यायालयीन प्रकरण एवं जनसुनवाई से संबंधित लंबित प्रकरणों की जानकारी अपडेट करें और लंबित आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान डीपीसी को निर्देशित किया गया कि जिले में बिजली क्‍नेक्‍शन विहीन स्‍कूल नही रहने चाहिये। शेष सभी स्‍कूलों में बिजली कनेक्‍शन करायी जावे एवं दो पंखे लगवाने की व्‍यवस्‍था करायी जावे, इस संबंध में बिजली विभाग से समन्‍वय करें। बैठक के दौरान स्‍वास्‍थ्‍य विभाग से संबंधित संस्‍थाओं के लिए जमीन आवंटन, अस्‍पतालों की साफ-सफाई व्‍यवस्‍था, रेलवे जमीन का भू-अर्जन, ग्‍वालटोरिया का भू-अर्जन आदि बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को त्‍वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार जिला आपूर्ति अधिकारी एवं उप संचालक कृषि को सोयाबीन खरीदी केंद्रों का सतत निरीक्षण करें। सभी अनुविभागीय अधिकारी आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए आतिशबाजी विक्रेताओं को लायसेंस की अनुमति/ स्‍थल आवंटन तथा सुरक्षा संबंधी उपायों के संबंध में आवश्‍यक कार्यवाही करें। बिजली विभाग के ऐसे कनेक्‍शनधारी जिनका कनेक्‍शन कट गया है और बकाया राशि जमा नही की गई है और नगर पालिका के संपत्ति कर एवं जल कर के बकायादारों से सख्‍ती के साथ वसूली की कार्यवाही की जावे।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User