कलेक्‍टर द्वारा जनसुनवाई के दौरान प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण के दिये निर्देश

जनसुनवाई में विभिन्‍न विभागों से संबंधित 307 आवेदन हुए प्राप्‍त, जिले के समस्‍त अनुभाग स्‍तर पर भी जनसुनवाई का किया गया आयोजन। 

Aug 6, 2024 - 21:58
Aug 6, 2024 - 21:58
 0  621
कलेक्‍टर द्वारा जनसुनवाई के दौरान प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण के दिये निर्देश

गुना (आरएनआई) जिला कलेक्‍ट्रेट के जनुसनवाई कक्ष में आज कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा जिला स्‍तरीय जनसुनवाई का आयोजन कर आमजनों की समस्‍याओं का निराकरण किया गया।

 इस दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी विशाल सिंह, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमति जिया फातिमा, संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ. संजीव खेमरिया सहित विभिन्‍न जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

आज जिला स्‍तर पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान राजस्‍व विभाग, बैंक, वन, स्‍वास्‍थ्‍य, नगर पालिका, ग्रामीण विकास विभाग, पुलिस विभाग, खाद्य, पेंशन, ऊर्जा, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग सहित विभिन्‍न विभागों से संबंधित 307 आवेदन प्राप्‍त हुए, जिन पर कलेक्‍टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये गये। 

आज आयोजित जनसुनवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार को व्‍हीसी के माध्यम से वर्चुली जोड़कर प्राप्त आवेदनों के मौका पर जाकर निराकरण के निर्देश दिए गए।

जिले के समस्‍त अनुभाग स्‍तर पर भी जनसुनवाई का किया गया आयोजन

आज जिले में सभी अनुभाग स्‍तर पर भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया,  जिसमें संबंधित अनुविभागीय अधिकारी द्वारा विकास खण्‍ड स्‍तरीय अमले के साथ बैठकर आवेदकों से प्राप्‍त आवेदन/ शिकायत से संबंधित जनसुनवाई की गई।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0