कलेक्‍टर द्वारा जनसुनवाई के दौरान 234 प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण के दिये निर्देश

जिले के अनुभाग स्‍तर पर भी किया गया जनसुनवाई का आयोजन। 

Sep 24, 2024 - 19:49
Sep 24, 2024 - 19:49
 0  891
कलेक्‍टर द्वारा जनसुनवाई के दौरान 234 प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण के दिये निर्देश

गुना (आरएनआई) जिला कलेक्‍ट्रेट के जनुसनवाई कक्ष में आज कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा जिला स्‍तरीय जनसुनवाई का आयोजन कर आमजनों की समस्‍याओं का निराकरण किया गया। इस दौरान संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री संजीव खेमरिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती जिया फातिमा अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  विशाल सिंह सहित विभिन्‍न जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

आज जिला स्‍तर पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान राजस्‍व विभाग,स्‍वास्‍थ्‍य,नगर पालिका, शिक्षा,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग,खाद्य एवं रोजगार विभाग सहित विभिन्‍न विभागों से संबंधित लगभग 234 आवेदन प्राप्‍त हुए, जिन पर कलेक्‍टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये गये। 

आज आयोजित जनसुनवाई के दौरान संबंधित अनुविभागीय अधिकारी  को व्‍हीसी के माध्यम से वर्चुली जोड़कर प्राप्त आवेदनों के मौका पर जाकर निराकरण के निर्देश दिए गए। आज जिले में सभी अनुभाग स्‍तर पर भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया,  जिसमें संबंधित अनुविभागीय अधिकारी द्वारा विकास खण्‍ड स्‍तरीय अमले के साथ बैठकर आवेदकों से प्राप्‍त आवेदन/ शिकायत से संबंधित जनसुनवाई की गई।


Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0