कलेक्‍टर द्वारा गुना विधानसभा अंतर्गत मतदान केन्‍द्रों का किया निरीक्षण

Apr 18, 2024 - 21:16
Apr 18, 2024 - 21:17
 0  729
कलेक्‍टर द्वारा गुना विधानसभा अंतर्गत मतदान केन्‍द्रों का किया निरीक्षण

गुना (आरएनआई) लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों को लेकर कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा जिले के मतदान केन्‍द्रों का भ्रमण लगातार जारी है। इसी क्रम में कलेक्‍टर द्वारा आज गुना स्थित मतदान केन्‍द्रों का निरीक्षण किया एवं आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये।

कलेक्‍टर डॉ. सिंह द्वारा गुना विधानसभा अंतर्गत 6 पोलिंग स्‍टेशन लोकेशन वाले मतदान केन्‍द्र क्रमांक 123 शा.मा.श. भवन का अतिरिक्‍त कक्ष, 127, शा.प्रा.शा. भवन बांसखेड़ी का कक्ष क्रमांक 128, शा.प्रा.शा. भवन बांसखेड़ी का अतिरिक्‍त कक्ष 130- शा.मा.शा. भवन घोसीपुरा गना, 131-शा.प्रा.वि. कक्ष क्रमांक 5 बांसखेड़ी, 132-शा.प्रा.वि. कक्ष क्रमांक 3 बांसखेड़ी तथा 5 पोलिंग स्‍टेशन लोकेशन वाले मतदान केन्‍द्र 137-शा.क.उ.मा.वि. केंट कक्ष क्रमांक-6, 140-शा.क.उ.मा.वि. का पूर्वी भाग केंट, 141-शा.क.उ.मा.वि. का पश्चिमी भाग,143- शा.क.उ.मा.वि. केंट नवीन कक्ष गुना एवं 143 ‘क’-शा.क.उ.मा.वि. केंट नवीन कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं रैंप, पंखे, मतदाता विश्राम कक्ष और कानून व्‍यवस्‍था की दृष्टि से व्‍यवस्‍थाएं दुरूस्‍त करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। 

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर गुना रवि मालवीय, तहसीलदार गुना ग्रामीण कमल मण्‍डेलिया, जिला शिक्षा अधिकारी सी.एस. सिसोदिया, सहायक संचालक जनसंपर्क सुश्री सोनिया परिहार सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0