कलेक्‍टर द्वारा विभिन्‍न विभागों के प्रगतिरत कार्यो की, की गई समीक्षा 

Thursday, April 18, 2024 - 21:14
Updated: 3 years ago
0
कलेक्‍टर द्वारा विभिन्‍न विभागों के प्रगतिरत कार्यो की, की गई समीक्षा 

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा जिला कलेक्‍ट्रेट के सभागार में नेशनल हाईवे, स्‍टेट हाईवे, ब्रिज कार्पोरेशन, लोक निर्माण विभाग, लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी सेवा, जल निगम, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पीआईयू, जल संसाधन विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, आदिम जाति कल्‍याण विभाग अंतर्गत प्रगतिरत निर्माण कार्यो की समीक्षा की एवं आवश्‍यक निर्देश दिए। 


 
बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्‍न विभागीय कार्यो की प्रगति के संबंध में अवगत कराया गया। कलेक्‍टर द्वारा निर्देशित किया गया सभी विभाग निर्माण कार्यो की गुणवत्‍ता पर विशेष ध्‍यान देते हुए समय सीमा में कार्य पूर्ण करें। ईई पीएचई को निर्देशित किया गया कि पूर्णं हो चुकी नल जल योजनाओं के हस्‍तांतरण की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करें। गर्मी के मौसम को देखते हुए पेय जल की सतत आपूर्ति के लिए नलकूप खनन कार्य जारी रखें। बैठक में प्रबंधक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना द्वारा अवगत कराया गया कि नल जल योजनाओं के निर्माण के दौरान कई सड़कें क्षतिग्रस्‍त हैं, जिनका मरम्‍मत कार्य कराया जाना है। कलेक्‍टर द्वारा निर्देशित किया गया कि पीएचई एवं जल निगम विभागों का अमला ऐसे स्‍थानों का संयुक्‍त भ्रमण कर रिपोर्ट प्रस्‍तुत करें एवं क्षतिग्रस्‍त सड़कों की शीघ्र मरम्‍मत कराने की कार्यवाही की जाये। बैठक में जल जीवन मिशन के क्रियान्‍वयन, पीएमजीएसवाय अंतर्गत प्रगतिरत मार्गो, पुलों, समूह जलप्रदाय योजनाओं आदि की समीक्षा की गई। 

बैठक में ईई पीएचई मुकुल भटनागर, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग वीके माथुर, ईई आरईएस श्रीमति राजेश्‍वरी सिंह बघेल सहित समस्‍त विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User