कलेक्टर द्वारा 3 अलग-अलग प्रकरणों में रेडक्रॉस के माध्यम से स्वीकृत की आर्थिक सहायता राशि

Tuesday, December 31, 2024 - 20:51
Updated: 2 years ago
0
कलेक्टर द्वारा 3 अलग-अलग प्रकरणों में रेडक्रॉस के माध्यम से स्वीकृत की आर्थिक सहायता राशि

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा आर्थिक सहायता से संबंधित तीन अलग-अलग प्रकरणों में रेडक्रॉस के माध्यम से आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

प्राप्त आवेदन अनुसार आवेदक श्री बादल प्रजापति पुत्र स्व. देवी सिंह प्रजापति निवासी ग्राम बूढ़ाखेड़ा तहसील आरोन जिला गुना द्वारा उनके पिता के निधन होने पर अंत्येष्टि हेतु आर्थिक सहायता की मांग की गई थी। जिस पर कलेक्टर द्वारा 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। एवं आवेदिका श्रीमती सुमन किरार पत्नी स्व.जालम सिंह किरार निवासी नयापुरा संजीवनी के पास जिला गुना द्वारा उनके पति की मृत्यु उपरांत आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण आर्थिक सहायता की मांग की गई। जिस पर उन्हें 10 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई।

इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में आवेदक नवीन माथुर पुत्र सत्य प्रकाश माथुर निवासी फुलवारी कॉलोनी जिला गुना द्वारा उनके पिता के कैंसर के इलाज से संबंधित आर्थिक सहायता की मांग पर 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि रेडक्रॉस के माध्यम से स्वीकृत की गई है।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User