कलेक्‍टर डॉ. सिंह द्वारा किया गया ग्राम पंचायत ऊमरी एवं सिमरोद का निरीक्षण

Friday, August 23, 2024 - 19:32
Updated: 2 years ago
0
कलेक्‍टर डॉ. सिंह द्वारा किया गया ग्राम पंचायत ऊमरी एवं सिमरोद का निरीक्षण

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने आज जनपद पंचायत गुना के ग्राम पंचायत ऊमरी एवं सिमरोद का निरीक्षण किया। 

इस दौरान उन्‍होनें पीएम जनमन योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड, आधार अपडेशन, ई-केवायसी कार्यों की जानकारी प्राप्‍त की एवं निर्देशित किया कि योजनांतर्गत समस्त कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें। साथ ही उन्होंने राजस्व महाअभियान 2.0 के अंतर्गत समग्र ई केवायसी, नक्शा तरमीम  शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। 

कलेक्टर ने कार्यक्रम स्‍थल एवं हेलीपैड का अवलोकन कर अधिकारियों को दिए निर्देश

आज भ्रमण के दौरान कलेक्‍टर डॉ. सिंह द्वारा जनपद पंचायत ऊमरी एवं सिमरोद में आगामी दिवसों में पीएम जनमन मेगा इवेंट के प्रस्‍तावित कार्यक्रम के लिये स्‍थल के चयन एवं हेलीपैड स्थल का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डेय, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत  गौरव खरे, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User