कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न,उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

Tuesday, February 3, 2026 - 21:04
Updated: 6 months ago
0
कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न,उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

गुना (आरएनआई)cकलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि किसी भी श्रेणी का कर्मचारी या अधिकारी हो, यदि वह बेहतर एवं सराहनीय कार्य करता है, तो उसे इसी प्रकार प्रोत्साहित कर सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में कलेक्टर श्री कन्‍याल ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान सभी विभागों को 90 प्रतिशत से अधिक स्कोर प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम हाउस एवं सीएम मॉनिटर की शिकायतों के साथ-साथ समय-सीमा पत्र के बिंदुओं की विभागवार समीक्षा की गई।

मोबाइल कोर्ट के प्रकरणों के निराकरण के पश्चात उनके समुचित डॉक्यूमेंटेशन को अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर ने निर्माण कार्यों को लेकर कहा कि कार्य पूर्ण होने पर संबंधित संविदाकार का भुगतान समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए तथा निर्माण कार्यों की नियमित एवं सतत मॉनिटरिंग भी की जाए।

बैठक के अंत में कलेक्टर श्री कन्याल ने सभी विभागों को आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुँचाने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User