कलेक्टर कन्‍याल के नवाचार ’मोबाईल कोर्ट’ के माध्यम से किया जा रहा भूमि संबंधित विवादों का निराकरण

Nov 2, 2025 - 19:55
Nov 2, 2025 - 19:56
 0  135
कलेक्टर कन्‍याल के नवाचार ’मोबाईल कोर्ट’ के माध्यम से किया जा रहा भूमि संबंधित विवादों का निराकरण

गुना (आरएनआई) कलेक्टर के नवाचार मोबाईल कोर्ट’ के माध्यम से भूमि संबंधित विवादों का निराकरण आपसी सहमति के आधार पर किया जा रहा हैं।  इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राघौगढ़ अमित कुमार सोनी की उपस्थिति में आवेदक हरिसिंह पुत्र गणेशराम जाति गाडरी निवासी बनियाटोडी द्वारा ग्राम बनियाटोडी स्थित घर के आगे रास्ते पर अनावेदक पहलवान अहिरवार द्वारा रोकने के सम्बन्ध में आवेदन दिया था। जिसका निराकरण हेतु राजस्व दल एवं पुलिस बल द्वारा मौके पर जाकर आवेदक एवं अनावेदक की उपस्थिति में रास्ते को आपसी सहमति से खुलवाया गया। 

इस मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही में तहसीलदार डॉ उदयसिंह जाटव, नायब तहसीलदार कमलसिंह कोली,हल्का पटवारी बजे सिंह भिलाला, पटवारी राकेश यादव, पटवारी कमलसिंह,पटवारी पवन भीलएवं पुलिस बल , ग्राम कोटवार मौके पर उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0