कलेक्टर एवं एसपी ने संयुक्त रूप से किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण, म्याना एवं पगारा रेलवे स्टेशन पर नए स्टॉपेज की तैयारी

Sunday, December 14, 2025 - 19:03
Updated: 9 months ago
0
कलेक्टर एवं एसपी ने संयुक्त रूप से किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण, म्याना एवं पगारा रेलवे स्टेशन पर नए स्टॉपेज की तैयारी

गुना (आरएनआई) जिले के म्याना एवं पगारा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के नए स्टॉपेज की शुरुआत को लेकर कलेक्टर किशोर कन्याल ने दोनों रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी एवं अपर कलेक्टर अखिलेश जैन भी उपस्थिति रहे। इन नए स्टॉपेज का समारोहपूर्वक शुभारंभ केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादिय सिंधिया द्वारा किया जाना प्रस्तावित है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कन्याल ने कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच एवं आगंतुक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा इंतजाम, यातायात प्रबंधन तथा अन्य ट्रेनों की समय-सारिणी से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान यात्रियों एवं आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्‍द्र सिंह सिकरवार,अंकुर श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User