कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने सोनकच्छ, कन्नौद विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों का किया भ्रमण

भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से हुए रूबरू, सुनी समस्याएं

Jan 3, 2024 - 19:00
Jan 3, 2024 - 19:06
 0  1.9k
कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने सोनकच्छ, कन्नौद विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों का किया भ्रमण

देवास (आरएनआई) कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बुधवार सोनकच्छ एवं कन्नौद विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से रूबरू होकर चर्चा की तथा उनकी समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापित सहित विकासखंड स्तरीय अधिकारीगण मौजूद थे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने सोनकच्छ विकासखंड के ग्राम गंधर्वपुरी का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चाकर उनकी समस्याओं का सुना तथा अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।
इसके बाद कलेक्टर श्री गुप्ता ने कन्नौद विकासखंड के ग्राम बड़ौदामाफी पहुंचे, यहां ग्रामीणों से चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में अध्यापक समय पर नहीं आते हैं। इस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि सभी अध्यापक स्कूल में समय पर आए। यदि अध्यापक समय पर नहीं आएंगे और अगली बार शिकायत मिली तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने मध्याहंन भोजन एवं नाश्ते के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर श्री गुप्ता को बताया गया कि सतवास अस्पताल में सीएचओ सतवास एवं डॉक्टर समय पर नहीं मिलते हैं। इस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि वे स्वयं जाकर अस्पताल का निरीक्षण करें तथा यदि अस्पताल में नहीं मिले तो उन पर कार्रवाई करें। यह भी देखें कि ओपीडी समय पर चल रही है या नहीं इसकी भी जानकारी लें। बताया गया कि यहां जो भी डिलेवरी के लिए लाया जाता है, अधिकतर उन्हें रैफर कर दिया जाता है। इस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने दल गठित कर पिछले 6 महीने में जो भी डिलेवरी के लिए आई पैशेंट को रैफर किया है, उनकी एएनसी चार्ट की स्टडी करें और ऐसे सभी रैफर वाले केस चेक करें कि केसेस रैफर होने लायक थे भी या नहीं। साथ ही दल मेडिकल दवाई का स्टॉक भी चेक करें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने राशन वितरण दुकान के संबंध में जानकारी ली। इस पर बताया गया कि ईकेवायसी और मोबाइल सीडिंग नहीं हो रही है। इस पर उन्होंने निर्देश दिए कि डीएसओ स्वयं आकर देंखे की और उसकी प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस दौरान कलेक्टर सड़क, नलजल योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों से ली तथा उनका निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0