कर्मचारियों को शिवराज सरकार का तोहफा महंगाई भत्ता 9% बढ़ा इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Friday, August 4, 2023 - 13:09
Updated: 3 years ago
0
कर्मचारियों को शिवराज सरकार का तोहफा महंगाई भत्ता 9% बढ़ा इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

 मप्र विधानसभा चुनावों से पहले सीएम शिवराज ने पंचायत सचिवों के लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम ने आज पंचायत सचिवों के सम्मलेन में कहा कि पंचायत सचिव, सरकार और ग्राम पंचायत के बीच सेतु का काम करते हैं। आपके भरोसे ही हमने केंद्र तथा राज्य सरकार की अनेक योजनाओं को आदर्श रूप में क्रियान्वित किया है। इसलिए पंचायत सचिवों के हित में हमने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

पंचायत सचिवों ने अद्भुत काम किया है : शिवराज 
सीएम शिवराज ने लाल परेड मैदान भोपाल में आयोजित ग्राम पंचायत सचिव सम्मेलन में सचिवों की बहुत सराहना की, उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। गांवों को विकसित, सुविधा संपन्न और आत्मनिर्भर बनाना, ये विकसित भारत के लिए जरूरी है। गांवों के उत्थान की नींव अगर कोई है तो वो पंचायत सचिव हैं, विकास के कार्यों को धरती पर उतारने और हितग्राहीमूलक योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए पंचायत सचिवों ने अद्भुत काम किया है।

मुख्यमंत्री ने की ये घोषणाएं 
महीने की 1 तारीख को मिलेगा वेतन ,ये प्रयास तेज किये जायेंगे।
पंचायत सचिवों को 7वें वेतनमान का लाभ तत्काल प्रभाव से दिया जाएगा।
पंचायत सचिव की असमय मृत्यु पर आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी।
पंचायत सचिवों को सेवानिवृत्त होने पर एकमुश्त ₹3 लाख की राशि देंगे।
पीसीओ के पदों पर नियुक्ति के समय 50% आरक्षण ग्राम पंचायत सचिवों को मिलेगा।
5 लाख रुपये का दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।
नियमित कर्मचारी के समान पंचायत सचिवों को सभी सुविधाएं देने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User