कर्नाटक में बाइकसवारों ने गिराई गांधी जी की प्रतिमा

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस घटना के बाद कानून के अनुसार आरोपियों को सजा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से कानून को हाथ में न लेने की और राज्य में शांति स्थापित करने की अपील की है।

Monday, August 21, 2023 - 15:40
0
कर्नाटक में बाइकसवारों ने गिराई गांधी जी की प्रतिमा
Siddharmaiah

कर्नाटक। (आरएनआई) कर्नाटक के शिवमोगा जिले के होलेहोन्नूर में एक सड़क चौराहे पर महात्मा गांधी की मूर्ति को पहले तोड़ा गया और फिर उसे गिरा दिया गया। पुलिस के अनुसार दो युवा बाइकसवारों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है। 
इस घटना के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता स्थानीय लोगों के साथ मिलकर धरणा प्रदर्शन पर कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को सुनिश्चित किया कि वे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस घटना के बाद कानून के अनुसार आरोपियों को सजा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक्स पर कहा, 'मैं शिमोगा के होलेहोन्नूर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ने वाले देशभक्ति विरोधी की कड़ी निंदा करता हूं। ऐसा शर्मनाक कार्य वही कर सकता है, जिसके मन में स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान और कानून के प्रति कोई सम्मान नहीं है। जो भी इस शर्मनाक काम के पीछे है, उन्हें कानून के मुताबिक सजा दी जाएगी।' मुख्यमंत्री ने लोगों से कानून को हाथ में न लेने की और राज्य में शांति स्थापित करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User