एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ओपी गुप्ता का जन्मदिवस समारोह सम्पन्न

तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम संजय पांडेय रहे मुख्य अतिथि

Monday, September 11, 2023 - 18:54
Updated: 3 years ago
0
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ओपी गुप्ता का जन्मदिवस समारोह सम्पन्न

पुवायां/शाहजहांपुर। बार एसोसिएशन एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ओपी गुप्ता का  85 वां जन्मदिन बार एसोसिएशन पुवाया और अधिवक्ता बंधुओं की ओर से तहसील सभागार में बड़ी ही धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी संजय पांडे ने उनका माल्यार्पण कर शतायु  होने तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि इस अभूतपूर्व जन्मदिवस समारोह से उनकी उम्र बढ़ गई है। हम अधिवक्ता बंधुओं और बार एसोसिएशन का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
वास्तव में यह कार्यक्रम अभूतपूर्व प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक रहा है,जो चिर स्मरणीय रहेगा हम संपूर्ण एसोसिएशन का पुनः-पुनः आभार व्यक्त करते हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन बार संघ के पूर्व अध्यक्ष अरुण सक्सेना एडवोकेट ने किया।
प्राथमिक संचालन महामंत्री प्रभाकर मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में एसडीएम संजय कुमार पांडे, विजय वर्मा एडवोकेट , सियाराम शुक्ला सूर्यकुमार वर्मा एडवोकेट ,राकेश चंद्र गुप्ता, रामकिशोर सक्सेना , विनोद कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
अधिवक्ता आर एल श्रीवास ने स्वागत गीत पढ़ा।
राष्ट्रवादी कवि और साहित्यकार डॉ प्रदीप वैरागी ने ओपी गुप्ता जी के जन्म दिवस पर अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रकाश डाला।जिसे सुनकर ओपी गुप्ता ने कहा कि यह रचना उत्कृष्ट,अद्वितीय, और प्रशंसनीय है। 
कार्यक्रम में का आभार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयशंकर अवस्थी ने व्यक्त किया।
अधिवक्ता देवेश गुप्ता और शिवप्रकाश वर्मा ने उन्हें शाल उड़ाकर अभिनंदन किया।
अधिवक्ता अवनीश सिंह ने राम दरबार भेंट किया।
 इस अवसर पर संपूर्ण बार एसोसिएशन पदाधिकारी और सदस्यों सहित सम्पूर्ण हाल खचाखच भरा रहा।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष जयशंकर अवस्थी, महामंत्री प्रभाकर मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकिशोर सक्सेना,सुनील पाठक, अरुण सक्सेना, राकेश गुप्ता, सूर्य कुमार, शिवप्रकाश, महेश पटेल, प्रदीप वर्मा,कृष्ण कुमार राठौर, रविंद्र त्रिवेदी, आलोक अवस्थी, विनय शर्मा, आदि सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User