कर्ज के बोझ के चलते युवक ने किया सुसाइट, सोशल मीडिया पर सुसाइट नोट और वीडियो किया पोस्ट, अंकित गर्ग नामक युवक ने किया सुसाइट, मृतक और उसकी पत्नि ने ले रखा था लाखों का कर्जसु,साइट नोट में कर्जदारों और कर्ज का किया जिक्र

Thursday, May 23, 2024 - 23:35
Updated: 2 years ago
0

अशोकनगर (आरएनआई) कर्ज के बोझ के चलते अशोकनगर के एक होनहार युवक ने जहरीला पदार्थ खा कर सुसाइट कर लिया। सुसाइट करने से पहले मृतक अंकित गर्ग ने सोशल मीडिया में 4 पेज का सुसाइट नोट और खुद का एक वीडियो भी वायरल किया था। जहरीला पदार्थ खाने के बाद परिजनों ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए भोपाल रैफर कर दिया गया लेकिन कुछ ही दूरी पर जाने के बाद युवक ने दम तोड दिया।

 दरअसल मृतक अंकित गर्ग और उसकी पत्नी डॉ. भूमिका गर्ग ने मार्केट में कई लोगों से अलग अलग लाखों रुपयों का कर्ज ले रखा था। वहीं उसने बैंक से भी लोन लिया हुआ था। कर्ज के बोझ के चलते युवक दवता चला गया और आज उसने पहले सोशल मीडिया पर सुसाइट नोट और अपना वीडियो पोस्ट किया और फिर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक अंकित ने अपने 4 पेज के सुसाइट नोट में अपने कर्ज के पीछे अपने दोनों मामा पर भी तमाम आरोप मढ़े हैं। मृतक अपने माता पिता का एक लौता बेटा था और मृतक का एक नन्हा सा बेटा भी है। इस घटना ने कई तरह के सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं ?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User