करेंट लगने से मां की मौत, दो पुत्र गंभीर रूप से घायल

Monday, May 27, 2024 - 19:01
Updated: 2 years ago
0
करेंट लगने से मां की मौत, दो पुत्र गंभीर रूप से घायल
सीएचसी शाहबाद में मौजूद मृतका के परिजन

शाहाबाद, हरदोई (आरएनआई) शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला भगवान में नहाने के बाद अंडरवियर तार पर डालते समय करंट लगने से वृद्धा सहित उसके दो पुत्र घायल हुए है। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टर ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। उसके दोनो पुत्रों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला भगवान निवासी मृतका के बड़े पुत्र विश्राम ने बताया उसका 30 वर्षीय छोटा भाई अनुराग घर के अंदर नल पर नहा रहा था।नहाकर उसने अपना अंडरवियर घर के आंगन में बंधे तार पर डाला वह करंट की चपेट में आ गया।उसे तड़पते देख दूसरा छोटा भाई श्यामाकुमार उम्र 36 वर्ष उसे बचाने दौड़ा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों को तड़पते देखकर उसकी 68 वर्षीया मां राम श्री भी बच्चों को तड़पता नहीं देख सकी और उन्हें बचाने दौड़ पड़ी। मां भी करंट लगने से तड़पने लगी।तीनों को करंट से तड़पता देखकर पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। किसी ने जब बिजली की लाइन बंद की तब तीनों करंट से छूट पाए। तीनों घायलों को तुरंत सीएचसी लाया गया।जहां डाक्टरों ने राम श्री को मृत घोषित कर दिया।मृतका के दोनों पुत्रों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User