करूर भगदड़: पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग, भाजपा ने डीएमके सरकार को घेरा

तमिलनाडु के करूर में शनिवार को अभिनेता और तमिझगा वेत्रि कझगम के अध्यक्ष विजय की रैली में भगदड़ मच गई। इस हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए, मृतकों में आठ बच्चे और 16 महिलाएं शामिल हैं। वहीं भाजपा ने राज्य सरकार से पीड़ितों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Sep 28, 2025 - 10:51
 0  108
करूर भगदड़: पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग, भाजपा ने डीएमके सरकार को घेरा

चेन्नई (आरएनआई) तमिलनाडु के करूर में अभिनेता-राजनेता विजय की रैली के दौरान मची भगदड़ की घटना में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन ने राज्य की डीएमके सरकार से मांग की है कि पीड़ितों के परिजनों को उचित मुआवजा मिले। बता दें कि, बीते दिन हुई इस घटना में भारी भीड़ जमा होने के बाद भगदड़ मचने से कई लोग बेहोश हो गए, बाद में उनमें से कई की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हैं। 

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके साथ नागेंद्रन ने पार्टी नेताओं को तुरंत अस्पताल जाकर घायलों की मदद करने का निर्देश भी दिया है।

वहीं इस घटना के दौरान भीड़ में मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भीड़ इतनी ज्यादा थी कि उसे नियंत्रित करना असंभव हो गया। नंदा कुमार नाम के प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, 'विजय के कार्यक्रम में तय समय से देरी हुई, जिससे लोग बेचैन हो गए। बहुत से लोग भूखे थे और बच्चों के साथ आए थे। जिसके कारण भीड़ अचानक बेकाबू हो गई।' एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी सुरिया ने कहा, 'भीड़ इतनी थी कि एंबुलेंस भी अंदर नहीं आ पा रही थीं। घायलों को बाहर निकालने में बहुत वक्त लग गया।'

एक मृतक के रिश्तेदार इस घटना पर कहा, 'अभिनेता-राजनेता विजय को सुबह नौ बजे आना था लेकिन वे काफी देर से पहुंचे, जो भीड़ के बेकाबू और लोगों के काफी देर तक भूखे-प्यासे इंतजार करने के बाद उनके बेहोश होने का मुख्य कारण है। उन्होंने ये भी कहा कि महिलाओं और बच्चों को ऐसे आयोजनों में नहीं लाना चाहिए। यह बहुत दर्दनाक अनुभव है।'

वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की। साथ ही, हादसे की जांच के लिए हाई कोर्ट की पूर्व जज अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग बनाने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा, 'इनकी मौत अपूरणीय क्षति है। सरकार पीड़ितों को हर संभव मदद देगी। सभी घायलों को उचित इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.