करीब 16, 98571 बच्चों-किशोरों को दवा खिलाने का अभियान शुरू

Thursday, August 10, 2023 - 17:14
Updated: 3 years ago
0

शाहजहांपुर। (आरएनआई) राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्घाटन गुरुवार को  राजकीय इण्टर कालेज में माo महापौर अर्चना वर्मा , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के.गौतम ने फीता काटकर किया  | कृमि मुक्ति दिवस के इस अवसर पर महापौर अर्चना वर्मा और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. गौतम सहित एसीएमओ ने पेट से कीड़े निकालने की दवा एल्बेन्डाजोल स्वयं खाकर और बाद में जीईआईसी के छात्र छात्राओं को अपने सामने दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत की | कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. गोविन्द स्वर्णकार ने भी  अपना पूर्ण सहयोग किया । राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान जनपद में  एक से 19 वर्ष तक के लगभग 16.9 लाख बच्चों और किशोरों को पेट के कीड़े निकालने की दवा एल्बेंडाजॉल खिलाई जाएगी।

 महापौर मा. अर्चना वर्मा ने बताया कि जनपद शाहजहांपुर के समस्त ब्लॉकों शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों, किशोर /किशोरियों को जनपद के समस्त सरकारी सहायता प्राप्त ,गैर सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों, मदरसों एवं आंगनवाड़ी केन्द्र / आई0टी0आई0/जी0टी0आई0 एवं बाल सुधार गृह में एल्बेंडाजोल ( पेट में कीड़े मारने की दवा ) निःशुल्क खिलायी जाएगी । गैर पंजीकृत और स्कूल न जाने वाले बच्चों एवं किशोर /किशोरियों को यह दवाई नजदीकी आंगनवाड़ी केन्द्र पर खिलाई जाएगी ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User