करियर की सर्वश्रेष्ठ आठवीं रैंकिंग पर पहुंचे एचएस प्रणय

भारत के स्टार शटलर एचएस प्रणय मंगलवार को जारी विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

Tuesday, December 27, 2022 - 17:15
0
करियर की सर्वश्रेष्ठ आठवीं रैंकिंग पर पहुंचे एचएस प्रणय
एचएस प्रणय

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। भारत के स्टार शटलर एचएस प्रणय मंगलवार को जारी विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

केरल का यह 30 वर्षीय खिलाड़ी इस साल शानदार फॉर्म में रहा। उन्होंने इससे पहले 2018 में भी आठवीं रैंकिंग हासिल की थी लेकिन इसके बाद वह 2019 में 34वें स्थान पर खिसक गए थे।

प्रणय ने इस साल यादगार प्रदर्शन किया। वह सात टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, दो टूर्नामेंट मे वह सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे जबकि स्विस ओपन में उपविजेता रहे थे।

उन्होंने कोई एकल खिताब नहीं जीता लेकिन भारत की थॉमस कप की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

अन्य भारतीय पुरुष खिलाड़ियों में लक्ष्य सेन पहले की तरह सातवें स्थान पर बने हुए हैं लेकिन किदांबी श्रीकांत एक पायदान नीचे 12वें स्थान पर खिसक गए हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद चोटिल होने के कारण किसी टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाने वाली पीवी सिंधु महिला एकल रैंकिंग में एक पायदान नीचे सातवें स्थान पर खिसक गई है।

पुरुष युगल रैंकिंग में सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी और चिराग सेन पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की तेजी से उभरती जोड़ी तीन पायदान ऊपर चढ़कर 21वें नंबर पर पहुंच गई है। महिला युगल रैंकिंग में गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली की जोड़ी एक पायदान आगे 17वें स्थान पर पहुंच गई है।

मिश्रित युगल में ईशान भटनागर और तनीषा क्रैस्टो की जोड़ी दो पायदान ऊपर 18वें स्थान पर पहुंच गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User