कफन ओढ़े "लाश" की नाक से बहा खून, जिंदा शख्स को भेजा पोस्टमार्टम के लिए, देखें वीडियो
पूर्णिया के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में जीवित व्यक्ति को ही पोस्टमार्टम में भेजने का आरोप लगाकर स्वजनों ने जमकर हंगामा किया। स्वजन मृत को जीवित समझकर दोबारा जांच के लिए ले गए। जहां एक बार फिर से डाक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। शव के नाक से खून निकलने पर मामले ने तूल पकड़ लिया।
पूर्णिया (आरएनआई) राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में शनिवार को जीवित को ही पोस्टमार्टम में भेजने के आरोप पर जमा कर हंगामा हो गया। स्वजन इमरजेंसी वार्ड में शव के जीवित होने की बात को लेकर उग्र हो गए। जिस व्यक्ति के जीवित होने की बात स्वजन कर रहे थे, उसे इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। दोबारा जांच के बाद चिकित्सक ने उसे फिर से मृत घोषित कर दिया। इस दौरान हंगामा इतना बढ़ गया कि वार्ड से सभी चिकित्सकों और स्टाफ को भागना पड़ा।
शनिवार को तीन बाइक सवार लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा था। इस दौरान 60 वर्षीय मृतक मु. निजाम की नाक से निकल रहे खून को देखकर स्वजन ने उसे जीवित समझ लिया। मृतक की जांच के लिए उसे स्वजन आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने जांच बाद मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद स्वजन शांत नहीं हुए और हंगामा होता रहा। लोगों को उग्र होते देख आपातकालीन वार्ड के डाक्टर और कर्मी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद केहाट, सहायक खजांची, मधुबनी एवं फणीश्वर नाम रेणु टीओपी की पुलिस मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। काफी समझाने के बाद लोगों विश्वास हो गया कि निजाम की मौत हो गई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



