कक्षा 1 के प्रवेशोत्सव में झलकी भारतीय संस्कृति की झलक

Jun 24, 2024 - 16:27
Jun 24, 2024 - 16:27
 0  675
कक्षा 1 के प्रवेशोत्सव में झलकी भारतीय संस्कृति की झलक

गुना (आरएनआई) पीएम श्री  केंद्रीय विद्यालय गुना में आज बड़े धूमधाम से कक्षा एक के बच्चों के लिए प्रवेशोत्सव मनाया गया| कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय प्राचार्य व मुख्य अतिथि विनोद कुमार राजोरिया व मुख्याध्यापक विक्रम के द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के सामने दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर किया गया। 

 तत्पश्चात छात्र छात्राओ द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसे संगीत शिक्षक वीरेंद ठाकुर के मार्गदर्शन में तैयार किया गया था। 


प्राथमिक शिक्षका सुश्री रीना के मार्गदर्शन में कक्षा 2 के बच्चों ने फल गतिविधि का सञ्चालन किया | इसके बाद विद्यालय शिक्षिका सुश्री योग्यता यादव द्वारा एक मनमोहक कविता बच्चों के सामने प्रस्तुत की गयी। 

मुख्य अध्यापक विक्रम द्वारा बच्चों को प्राथमिक शिक्षकों से परिचित कराया गया| तत्पश्चात प्राचार्य महोदय द्वारा कक्षा एक के नव आगंतुक बच्चों को उपहार व चॉकलेट वितरित की गयी| बच्चों को संबोधित करते हुए प्राचार्य महोदय ने कहा कि ये आने वाले कल के भविष्य है| अध्यापक को कुम्हार व बच्चों को मिट्टी की उपमा देकर उनके परस्पर सम्बन्ध के बारे में परिचित कराया। 


विद्यालय की वरिष्ठतम प्राथमिक शिक्षिका नीतू शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम को समाप्त किया गया | मंच का संचालन प्रा. शिक्षिका प्रतिभा सेन द्वारा किया गया। 

इस मौके पर शिक्षकगण अशफाक,राजेश, रूमी, शिल्पा,मनीष, साक्षी, वैभव, शुभम व विद्यालय के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0