‘ऑपरेशन सिंदूर में चकनाचूर हुआ मसूद अजहर का कुनबा’, जैश कमांडर का कबूलनामा

पाकिस्तान का दावा है कि ऑपरेशन सिंदूर में उसे कोई खास नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अब खुद आतंकियों ने स्वीकार किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्हें भारी नुकसान हुआ और आतंकी मसूद अजहर का पूरा परिवार तबाह हो गया। 

Tuesday, September 16, 2025 - 13:59
0
‘ऑपरेशन सिंदूर में चकनाचूर हुआ मसूद अजहर का कुनबा’, जैश कमांडर का कबूलनामा

इस्लामाबाद (आरएनआई) ऑपरेशन सिंदूर के कई महीने बाद अब आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के कमांडर ने भी स्वीकार कर लिया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहावलपुर में हुए हमले में खूंखार आतंकवादी मसूद अजहर के परिवार के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे। जैश ए मोहम्मद के कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में मसूद इलियास कश्मीरी ने बताया कि किस तरह से भारतीय सशस्त्र बलों ने उनके ठिकानों को निशाना बनाया और उन्हें तबाह कर दिया। वीडियो में मसूद इलियास कहते हुए सुनाई दे रहा है कि 'अपने देश की सीमाओं की हिफाजत के लिए हम दिल्ली में लड़े, काबुल और कांधार में लड़े। सबकुछ कुर्बान करने के बाद 7 मई को मौलाना मसूद अजहर के परिवार को तबाह कर दिया गया। भारतीय सुरक्षा बलों ने बहावलपुर में उन्हें टुकड़े-टुकड़े कर दिया।'

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की निर्मम तरीके से हत्या के बाद भारत ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इस हमले में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद से जुड़े नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तान ने भी बाद में स्वीकार किया कि नौ जगहों पर हमला हुआ। इनमें बहावलपुर, कोटली और मुरीदके जैसे आतंकी प्रशिक्षण केंद्र भी शामिल थे। बहावलपुर पाकिस्तान का 12वां सबसे बड़ा शहर है और इसे जैश ए मोहम्मद का गढ़ माना जाता है। 

लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित, जामिया मस्जिद सुभान अल्लाह, जिसे उस्मान-ओ-अली परिसर के नाम से भी जाना जाता है, में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय स्थित है। जैश-ए-मोहम्मद का मुख्य केंद्र होने के कारण इसे निशाना बनाया गया। संयुक्त राष्ट्र ने मसूद अजहर को प्रतिबंधित किया हुआ है। मसूद अजहर ने 2000 के दशक की शुरुआत में जैश-ए-मोहम्मद का गठन किया। यह आतंकी संगठन पिछले दो दशकों में भारत में कई बड़े आतंकी हमलों को अंजाम दिया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद, पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि मसूद अजहर ने एक बयान जारी कर स्वीकार किया कि भारतीय अभियान में उसके परिवार के 10 सदस्य मारे गए थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User