एडीएम ने चलाया चक्का और बनाया दीपक व मटका, गुनिया ग्रीन बेल्ट योजनातर्गत जनभागीदारी से गुनिया के पहले गुनिया उपवन में पौधरोपण संपन्न
गुना (आरएनआई) गुनिया नदी पुनर्जीवन अभियान के अंतर्गत गुनिया किनारे सिटी फॉरेस्ट विकसित करने का भी लक्ष्य है इसी तारतम्य में गुनिया उद्गम किनारे प्रथम पौधरोपण अपर कलेक्टर अखिलेश जैन एवं sdm सुश्री शिवानी पांडे के आतिथ्य में किया गया। आयोजन पर्यावरण समिति, गुनिया नदी के संयोजकत्व में हुआ। स्थानीय निवासी प्रजापति समाज ने आज दक्ष प्रजापति की स्मृति में पेड़ लगा कर इस 1 बीघा क्षेत्र में फेंसिंग किए गए गुनिया सिटी वन की देखरेख कर इसे गुनिया उपवन के रूप में विकसित करने की जिम्मेदारी ली।
इस दौरान पीपल, बरगद, इमली, कंजी, आम आदि की 100 पौधे रोपे गए। यहां 500 पेड़ों की गुंजाइश है जिन्हें इसी हफ्ते में लगा दिया जाएगा। आज के आयोजन में पौधे लोग अपने अपने घरों से ही लेकर आए थे। रिटायर शिक्षक श्री हरीश सोनी तो अपने घर से 10 फीट बड़ा 25 साल पुराना गमले में लगा बरगद लेकर आए।आयोजन में नदी और पेड़ों के अंतर्संबंध विषय पर भी चर्चा हुई, चर्चा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



