गुना: आरोन क्षेत्र के एकीकृत शाला शासकीय हाई स्कूल सहरोक के प्राचार्य सहित 4 शिक्षको क़ो जारी किये गए नोटिस

एसडीएम आरोन द्वारा विद्यालय का किया गया था आकस्मिक निरीक्षण

Jul 10, 2024 - 22:46
Jul 10, 2024 - 22:49
 0  459
गुना: आरोन क्षेत्र के एकीकृत शाला शासकीय हाई स्कूल सहरोक के प्राचार्य सहित 4 शिक्षको क़ो जारी किये गए नोटिस

गुना (आरएनआई) शाला निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए प्राचार्य सहित 4 शिक्षकों के विरुद्ध जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आरोन द्वारा दिनांक 10 जुलाई 2024 को एकीकृत शाला शासकीय हाईस्कूल सहरोक विकासखंड आरोन जिला गुना का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान श्री रणवीर सिंह धाकड़ प्राचार्य, सोनाक्षी जैन माध्यमिक शिक्षक, श्री गिर्राज सोनी माध्यमिक शिक्षक,मीना बाथम माध्यमिक शिक्षक, तथा कृष्णा ओझा माध्यमिक शिक्षक एकीकृत शाला शासकीय हाईस्कूल सहरोक विकासखंड आरोन जिला गुना अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए थे। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर संबंधित प्राचार्य एवं शिक्षकों के विरुद्ध अपना प्रतिउत्तर मय साक्ष्य एवं अभिलेखों सहित तीन दिवस की अवधि में जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए गए हैं। निर्धारित समय अवधि में उत्तर प्राप्त नहीं होने या समाधान कारक नहीं पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0