“एक भारत श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के साथ भाजपा का विस्तार: फतेहगढ़ कार्यशाला में सिसोदिया का संबोधन
गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के सभी मंडलों में आयोजित किए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत बमौरी विधानसभा के फतेहगढ़ मंडल की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई ।
उद्घाटन सत्र में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर पार्टी के महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया एवं अध्यक्षता वरिष्ठ नेता श्रवण धाकड़ ने की ।श्री सिसोदिया ने पार्टी का इतिहास एवं विकास ‘ विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में 21 अक्टूबर 1951 को भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई,तब चुनाव चिह्न दीपक पर पार्टी ने चुनाव लड़ा था।उन्होंने कहा किभारतीय जनता पार्टी स्थापना 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनसंघ के उत्तराधिकारी के रूप में हुई थी, जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी बने। यह पार्टी हिंदुत्व, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और 'अंत्योदय' के सिद्धांतों पर आधारित है।1990 के दशक में राम मंदिर आंदोलन के बाद पार्टी ने मजबूती हासिल की, और 2014 से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है। उन्होंने कहा कि
शुरुआती संघर्ष(1980-1990): 1984 के चुनाव में पार्टी सिर्फ 2 सीटें जीत पाई, लेकिन इसके बाद वाजपेयी और आडवाणी के नेतृत्व में पार्टी ने हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाया।
सत्ता का उदय (1990-2004): 1990 के दशक में राम मंदिर आंदोलन के दम पर भाजपा मुख्यधारा की पार्टी बनी। 1996 में पहली बार सबसे बड़ी पार्टी बनी (13 दिन की सरकार)। 1998-1999 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में NDA (राजग) गठबंधन की सरकारें बनीं।विपक्ष और पुनरागमन (2004-2014): 2004 से 2014 तक पार्टी ने विपक्ष की भूमिका निभाई।मोदी युग (2014-अब तक): 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने पहली बार अपने दम पर पूर्ण बहुमत (282 सीटें) हासिल किया, जो 2019 में और बढ़कर 303 सीटें हो गया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा केंद्र और कई राज्यों में सत्ता में है, और खुद को सदस्यता के मामले में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारत का नेतृत्व कर रहे हैं और कई राज्यों में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार सेवा भाव से कार्य कर रही।
भाजपा का विकास केवल चुनावी सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संगठनात्मक मजबूती, विचारधारा और जनसमर्थन के विस्तार का भी परिणाम है।इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष गायत्री भील,जिला मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव,मंडल अध्यक्ष बलराम यादव,रिंकू धाकड़ सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)