पंचायत मंत्री ने कराये दो सामुदायिक भवन स्वीकृत, एक करोड़ की लागत से होगा निर्माण

एक करोड़ की लागत से होगा निर्माण

Friday, August 18, 2023 - 20:24
Updated: 3 years ago
0
पंचायत मंत्री ने कराये दो सामुदायिक भवन स्वीकृत, एक करोड़ की लागत से होगा निर्माण

गुना। (आरएनआई) प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने अपनी बमौरी विधानसभा के लिए एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दो सामुदायिक भवन स्वीकृत कराये हैं। आदिम जाति विभाग से जाति पत्र के अनुसार बमौरी विधानसभा के ग्राम अकोदा और सिंघाड़ी में पचास पचास लाख रुपये की लागत से दो सामुदायिक भवनों के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।ये भवन पीवीटीजी (विशेष पिछड़ी जनजाति समूह) योजना के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैं।इन भवनों का उपयोग सांस्कृतिक,धार्मिक आदि आयोजनों में किया जा सकेगा जिसका लाभ सभी वर्ग के लोगों को प्राप्त होगा।इनकी स्वीकृति पर स्थानीय नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पंचायत मंत्री श्री सिसोदिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User