उपमुख्यमंत्री बनने की अटकलों पर आया उदयनिधि स्टालिन का बयान, बताया कौन सा पद है पसंद

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री पद पर पदोन्नति की अफवाहों को मंत्री और डीएमके युवा विंग के सचिव उदयनिधि ने पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारी सरकार में हम सभी मंत्री ही उपमुख्यमंत्री हैं।

Saturday, July 20, 2024 - 13:35
0
उपमुख्यमंत्री बनने की अटकलों पर आया उदयनिधि स्टालिन का बयान, बताया कौन सा पद है पसंद

चेन्नई (आरएनआई) तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री पद पर पदोन्नति की अफवाहों को मंत्री और डीएमके युवा विंग के सचिव उदयनिधि ने पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारी सरकार में हम सभी मंत्री ही उपमुख्यमंत्री हैं। उन्होंने अपने पद की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पद उनका पसंदीदा पद है।

पिछले कुछ दिनों से तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन जो कि डीएमके युवा विंग के सचिव भी हैं, उनके उपमुख्यमंत्री के पद पर पदोन्नति होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में शनिवार को उन्होंने बताया कि हमारे सीएम और पार्टी अध्यक्ष की मदद करने के लिए कार्यभार संभालने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया है। मुझे पता है कि आप में से कुछ ने यह सुनिश्चित करने के लिए यह प्रस्ताव पेश किया गया। वहीं अपनी पदोन्नति की मीडिया रिपोर्ट पर उदयनिधि ने कहा कि हमारी सरकार में सभी मंत्री उपमुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी पद हो, मेरे हिसाब से युवा विंग सचिव का पद मेरा पसंदीदा पद है।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उदयनिधि ने कहा कि 2026 का चुनाव हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हमें काम करना है, और मिलकर काम करना है, पिछले चुनावों की तरह इस चुनाव में भी हमें जीत हासिल करना है। उन्होंने कहा कि जो भी गठबंधन आएगा, हमारे पार्टी के नेता जीत जाएंगे। हमारे मुख्यमंत्री एमके स्टालिन फिर से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले चुनाव में हमारा गठबंधन फिर से चुनाव जीतेगा।

युवा विंग के सचिव उदयनिधि ने कहा कि युवा विंग के सभी कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे सुबह शाम 10 मिनट का समय दें। उदयनिधि ने समर्थकों से सोशल मीडिया पर अपनी भागीदारी बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने युवा विंग के लिए एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य भी निर्धारित किया। जिसमें हर घर से एक युवा कैडर को शामिल करने का आग्रह किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User