उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से भिड़ीं दो रोडवेज बसें, तीन की मौत, 31 घायल

Monday, March 2, 2026 - 13:07
0
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से भिड़ीं दो रोडवेज बसें, तीन की मौत, 31 घायल

उन्नाव (आरएनआई)। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सिरधरपुर और देवखरी गांव के पास खड़े ट्रक से दो रोडवेज बसों के टकरा जाने से तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 12 बजे किलोमीटर संख्या 226 पर सिरधरपुर गांव के सामने एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान आगरा फोर्ट डिपो की एक बस पीछे से ट्रक में जा भिड़ी, जिससे 14 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पहले हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस को हटाया जा रहा था। पुलिस रात करीब 2:30 बजे ट्रक को प्रीतमपुरा चौकी ले जा रही थी, तभी आगरा फोर्ट डिपो की ही दूसरी बस भी उसी ट्रक से पीछे से टकरा गई। इस दूसरे हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतकों की पहचान न होने पर शवों को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवाया गया है।

कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि ट्रक सड़क किनारे खड़ा था और प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User