उदयपुर में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पर चढ़े बेकाबू डंपर ने छह को रौंदा, पांच की मौत, एक घायल

मालवा का चोरा गांव के पास हादसा हुआ। जिस समय हादसा हुआ उस समय डिवाइडर पर ग्रामीण पैदल चल रहे थे। तेज रफ्तार डंपर बेकाबू हो कर डिवाइडर पर चढ़ गया।

Monday, June 17, 2024 - 15:45
0
उदयपुर में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पर चढ़े बेकाबू डंपर ने छह को रौंदा, पांच की मौत, एक घायल

उदयपुर (आरएनआई) पिंडवाड़ा रोड पर मालवा का चोरा गांव के पास सोमवार दोपहर एक बेकाबू डंपर ने सड़क के बीच डिवाइडर पर चल रहे छह लोगों को रौंद डाला। पांच लोगों की दुर्घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक को उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल इलाज के लिए लाया गया।

संबंधित बेकरिया थाना पुलिस के अनुसार दोपहर सवा 11 बजे तेज रफ्तार से चल रहा एक डंपर बेकाबू होकर रोड डिवाइडर पर चढ़ गया, जिस पर छह ग्रामीण पैदल चल रहे थे। समाचार जारी करने तक मृतकों और घायल के नाम, पते ज्ञात नहीं हो सके। 

उदयपुर के एसपी योगेश गोयल हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पहुंचे। इसी मार्ग पर रविवार को भी एक हादसा हुआ था। एक कार पलटी खा जाने से उसमें सवार गुजरात निवासी पांच महिलाएं घायल हुई थीं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User