58 लाख सब्सक्राइबर वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, साधु-संतों पर आपत्तिजनक वीडियो डालने का आरोप
मुरादाबाद के यू-ट्यूबर आमिर को साधु-संतों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आमिर टॉप रियल टीम नाम से यूट्यूब चैनल चलाता है। हिंदू संगठनों ने आमिर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। उसे शांतिभंग में चालान के बाद जमानत मिल गई।
मुरादाबाद (आरएनआई) लाइक, कमेंट और सब्सक्राइबर की चाहत में इंटरनेट मीडिया पर अभद्र व अश्लील सामग्री का दौर चल रहा है। अश्लील सामग्री परोसने में संभल की महक, परी व टीम पर कार्रवाई हुई ही थी कि अब मुरादाबाद के यू-ट्यूबर आमिर पर भी शिकंजा कस गया।
टॉप रियल टीम (टीआरटी) नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाले मोहम्मद आमिर ने साधु संतों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। बाकायदा साधु का भेष धारण कर यह कृत्य किया। इससे हिंदू संगठन में आक्रोश फैल गया।
अमन ठाकुर ने यूपी पुलिस, मुरादाबाद पुलिस, डीएम मुरादाबाद को एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की गई।
दीपक कश्यप के शिकायती पत्र पर पुलिस ने आरोपित मोहम्मद आमिर के विरुद्ध बीएनएस की धारा राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने 197(1), धार्मिक सद्भाव खराब करने 353(2), अपमानित करने 352 व 67 आइटी एक्ट की धारा में प्राथमिकी लिखकर गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। आरोपित के पिता शकील सलमानी बसपा के जिला उपाध्यक्ष हैं।
पाकबड़ा के गांव हासमपुर चौराहा निवासी यूट्यूबर मोहम्मद आमिर इंटर पास है। वर्ष 2017 में यूट्यूब चैनल बनाया। चैनल का नाम टाप रियल टीम (टीआरटी) रखा। टीम में आमिर, दानिश, जावेद, टीटू, फैजान और नादिर है।
शुरुआत रील से की। अच्छे सब्सक्राइबर मिलने पर चैनल पर लगातार वीडियो पोस्ट करनी शुरू की। चैनल के वर्तमान में 5.83 मिलियन हैं सब्सक्राइबर हैं।
करनपुर निवासी शिकायतकर्ता दीपक कश्यप के अनुसार, आरोपित ने वीडियो बनाने की शुरुआत ही अमर्यादित भाषा से की। अमर्यादित व अश्लील सामग्री परोसने के चलते लगातार सब्सक्राइबर बढ़ते गए तो वीडियो में गाली परोसनी भी शुरू कर दी।
आमिर यही नहीं रुका, उसने साधु संतों का भेष धारण कर साधु संतो के चरित्र को गलत तरीके से लोगों से सामने पेश किया। इतना ही नहीं अर्मायादित टिप्पणी भी की। वीडियो देख हिंदू संगठन से जुड़े अमन ठाकुर ने आमिर की वीडियो को एक्स अकाउंट पर अफसरों को पोस्ट करते हुए शिकायत की।
साधु-संतों पर टिप्पणी का मामला होने के चलते पुलिस ने आनन-फानन में आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली। फिर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सात साल से कम सजा की धाराओं में प्राथमिकी के चलते शांतिभंग में चालान करते हुए निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई।
प्रकरण में बात करने पर आरोपित के पिता बसपा जिला उपाध्यक्ष शकील सलमानी ने बताया कि बेटे ने यह वीडियो चार साल पहले बनाई थी। उस समय भी शिकायत की गई थी। तब लिखित में माफी मांग ली थी और चैनल से वीडियो भी हटा दी थी। उसी वीडियो के आधार पर ही दोबारा शिकायत की गई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



