उच्च गुणवत्ता का निकला चीनी तस्करों से बरामद 60 किलो सोना

चीनी तस्करों द्वारा हांगकांग से आयातित ‘ब्रेक-सु’ से बरामद सोने की गुणवत्ता सबसे अच्छी आंकी गई है। नेपाल राष्ट्र बैंक टक्सार शाखा द्वारा गुणवत्ता का परीक्षण करने पर यह पुष्टि हुई कि सोना 999 फीसदी शुद्ध था। 

Monday, August 21, 2023 - 05:00
0
उच्च गुणवत्ता का निकला चीनी तस्करों से बरामद 60 किलो सोना
सांकेतिक तस्वीर।

चीनी तस्करों द्वारा हांगकांग से आयातित ‘ब्रेक-सु’ से बरामद सोने की गुणवत्ता सबसे अच्छी आंकी गई है। नेपाल राष्ट्र बैंक टक्सार शाखा द्वारा गुणवत्ता का परीक्षण करने पर यह पुष्टि हुई कि सोना 999 फीसदी शुद्ध था। आमतौर पर बाजार में सोने की गुणवत्ता को 22 कैरेट और 24 कैरेट के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
हालांकि, राष्ट्र बैंक संख्याओं के आधार पर सोने की गुणवत्ता को देखता है, जिसके मुताबिक ‘999’ का मतलब उच्चतम गुणवत्ता (शुद्ध) सोना है। राष्ट्र बैंक के एक उच्च पदाधिकारी ने नामोल्लेख न करने की शर्त पर बताया कि नेपाल में इतनी शुद्ध गुणवत्ता वाला सोना बहुत कम है। नेपाल राष्ट्र बैंक को सोने के सिक्कों (असरफी) के लिए उच्चतम गुणवत्ता वाले सोने की आवश्यकता होती है। 
राष्ट्र बैंक के सूत्रों ने कहा, कानून के अनुसार अगर उन्हें सरकार की अनुमति मिलती है तो वे खुद सोना खरीदने के लिए तैयार हैं। तस्कर के पास से बरामद सोना पिछले सप्ताह टक्सार विभाग मे पिघलाया गया था। ‘ब्रेक-सु’ से निकाले जाने पर जहां सोने की मात्रा 60 किलो 789 ग्राम थी, वहीं पिघलाने के बाद यह घटकर 60 किलो 716 ग्राम रह गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User