ईरान को धमकाने की रणनीति नाकाम रहेगी: अराघची के मॉस्को दौरे के बीच रूस का सख्त संदेश
मॉस्को (आरएनआई)। ईरान के समर्थन में रूस ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए अमेरिका को स्पष्ट संदेश दिया है। Russia ने कहा है कि Iran को सैन्य ताकत दिखाकर डराने-धमकाने की कोशिश सफल नहीं होगी और United States को अपने रुख में नरमी लानी चाहिए।
यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi रूस दौरे पर मॉस्को पहुंचे हुए हैं। उनके दौरे के बीच वियना स्थित एक अंतरराष्ट्रीय संगठन में रूस के प्रतिनिधि Mikhail Ulyanov ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि सैन्य तैनाती की धमकी और प्रतिबंधों को सख्त करने की बात ‘ब्लैकमेलिंग’ के समान है, लेकिन यह रणनीति ईरान के खिलाफ काम नहीं करेगी। उन्होंने अमेरिका से समझौते के लिए अपने रुख को नरम करने की अपील की।
इस बीच, अराघची ने अपने दौरे को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह युद्ध के बाद के हालात और मौजूदा स्थिति पर रूस के साथ समन्वय का अच्छा अवसर है। उन्होंने सरकारी समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में कहा कि दोनों देश मौजूदा घटनाक्रम पर विस्तृत चर्चा करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।
अराघची ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका के रुख के कारण प्रस्तावित वार्ताओं में देरी हुई है। उन्होंने कहा कि पिछली बातचीत में प्रगति के बावजूद, अत्यधिक मांगों के चलते कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका।
वहीं, ईरान की संसद के सभापति Mohammad Bagher Ghalibaf ने भी अमेरिका को जवाब देते हुए कहा कि ईरान के पास भी कई महत्वपूर्ण विकल्प मौजूद हैं। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब Donald Trump ने दावा किया था कि अमेरिका के पास ऐसे सभी साधन हैं, जिनसे वह ईरान पर दबाव बना सकता है। गालिबाफ ने कहा कि तेल की सप्लाई और मांग जैसे कई अहम कारक ईरान के पास मौजूद हैं, जो उसे मजबूत स्थिति में रखते हैं।
गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच समझौते को लेकर पर्दे के पीछे बातचीत जारी है। रूस दौरे से पहले ईरानी विदेश मंत्री पाकिस्तान और ओमान का भी दौरा कर चुके हैं, जिससे क्षेत्रीय कूटनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



