इस्लामाबाद प्रशासन का पीटीआई को प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इनकार

प्रशासन ने कहा कि राजधानी में लागू आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती। आम लोगों को किसी भी राजनीतिक सभा में शामिल होने से बचने के लिए कहा है। 

Saturday, February 17, 2024 - 10:17
0
इस्लामाबाद प्रशासन का पीटीआई को प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इनकार

इस्लामाबाद (आरएनआई) पाकिस्तान में हाल ही में आम चुनाव हुआ था। चुनाव के नतीजे घोषित करने में की गई देरी के बाद कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। कई पार्टियों ने नतीजे को धांधली करार दिया। इसी को लेकर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने राजधानी में विरोध-प्रदर्शन का एलान किया। हालांकि, इस्लामाबाद के उपायुक्त ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। 

प्रशासन ने पीटीआई के आवेदन को खारिज कर दिया और कहा कि राजधानी में लागू आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके अलावा, आम लोगों को किसी भी राजनीतिक सभा में शामिल होने से बचने के लिए कहा है। साथ ही कहा गया कि अगर किसी ने प्रदर्शन में भाग लिया तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। 

पीटीआई ने 2024 के आम चुनावों में धांधली के खिलाफ शनिवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। प्रशासन के अनुमति न देने के आदेश से पहले, पीटीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर अफजल मारवात ने कहा कि वह इस्लामाबाद के एफ9 पार्क से नेशनल प्रेस क्लब तक शनिवार को होने वाले प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि पीटीआई के संस्थापक इमरान खान चाहते हैं कि समर्थक शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे बाहर आएं और उसी ताकत से विरोध करें जैसे वे आठ फरवरी को बाहर आए थे।

मारवात ने कहा कि विरोध शांतिपूर्ण रहेगा और चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने विरोध को रोकने के लिए कोई कार्रवाई की, तो आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि परिणाम नहीं बदले जाते। पीटीआई नेता असद कैसर ने इस्लामाबाद में जमात-ए-इस्लामी नेतृत्व से मुलाकात के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया, जिनका मानना है कि चुनाव में धांधली हुई है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User