इनामी फरार आरोपियों की तलाश में गुना पुलिस द्वारा दी जा रही सघन दविशें

Wednesday, February 12, 2025 - 23:32
Updated: 2 years ago
0
इनामी फरार आरोपियों की तलाश में गुना पुलिस द्वारा दी जा रही सघन दविशें

गुना (आरएनआई) उल्लेखनीय है कि धरनवदा थाना क्षेत्र के ग्राम बीलाखेड़ी निवासी परमजीत उर्फ गुट्टी पारदी को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट कर उसके गुप्तांगों पर अमानवीय कृत्य किया गया था एवं घटना की वीडियो बनाकर वायरल की गई थी, इस घटना के पीड़ित युवक की मां बनाश्री पारदी की रिपोर्ट पर गुना कोतवाली में आरोपीगण कालू पारदी, मोहर सिंह पारदी, मिथुन पारदी, नरेंद्र पारदी व अन्य तीन के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर अरविंद कुमार सक्सेना द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30,000 रूपए का इनाम उदघोषित कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। 


गुना पुलिस अधीक्षक  संजीव कुमार सिंह द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं । आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आज 12 फरवरी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना के नेतृत्व में एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे, एसडीपी गुना विवेक अष्ठाना सहित थाना प्रभारी कोतवाली,थाना प्रभारी कैन्ट,थाना प्रभारी आरोन,थाना प्रभारी म्याना, थाना प्रभारी फतेहगढ़, थाना प्रभारी धरनावदा, थाना प्रभारी विजयपुर, थाना प्रभारी बजरंगगढ़, थाना बमोरी एवं पुलिस लाइन से भारी पुलिस बल द्वारा आरोपियों की तलाश में ग्राम बीलाखेड़ी में दबिश दी गई

 इस दौरान आरोपी मोहर सिंह पारदी के भाई रामपूजन पारदी, नरेंद्र पारदी एवं उनके साथियों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई, जवाब में पुलिस पार्टी द्वारा भी आत्मरक्षार्थ फायर किए गए। इस दौरान आरोपीगण पेड़ों व खेतों का सहारा लेकर वहां से भाग निकले। 

इस घटना को लेकर आरोपीगण के विरुद्ध धरनावदा थाने में हत्या का प्रयास एवं शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया जा रहा है। पुलिस पार्टियों द्वारा आरोपियों की तलाश में लगातार दविशें दी जा रही हैं।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User