इटारसी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, बम स्क्वॉड पहुंचा, कई थानों का फोर्स फैक्ट्री पहुंचा, पूरे इलाके की घेराबंदी की

Dec 23, 2025 - 17:10
Dec 23, 2025 - 17:10
 0  54
इटारसी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, बम स्क्वॉड पहुंचा, कई थानों का फोर्स फैक्ट्री पहुंचा, पूरे इलाके की घेराबंदी की

इटारसी (आरएनआई) एमपी के इटारसी स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार रात आधिकारिक ईमेल पर यह धमकी दी गई। इससे फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए बम स्क्वॉड को बुलाया गया है। सूचना मिलते ही नर्मदापुरम जिले के एएसपी अभिषेक राजन मौके पर पहुंचे। जिले के एसपी साईं कृष्णा थोटा ने धमकी भरे मेल की जांच करने की बात कही है।

इटारसी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में सेना के लिए बम-बारूद तैयार किए जाते हैं। यहां मिसाइलें भी बनाई जाती हैं। धमकी भरा मेल मिलने की सूचना के बाद फैक्ट्री की सुरक्षा और तगड़ी की गई है।

आधिकारिक मेल पर तमिलनाडु से धमकी भरा मैसेज आया
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के आधिकारिक मेल पर तमिलनाडु से धमकी भरा मैसेज आया है। इसमें ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के अलावा अभिनेता रजनीकांत और संगीतकार इलैयाराजा के आवास पर RDX बम रखने की बात कही गई। मेले में लिखा है- आपकी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, एक्टर रजनीकांत और संगीतकार इलैयाराजा के आवास पर RDX बम रखे हैं। ब्लास्ट से पहले इन्हें खाली कर दें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0