इंदौर हादसे पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख; जिम्मेदार अधिकारी निलंबित, पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद का ऐलान
इंदौर (आरएनआई) इंदौर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का कठोर रुख़। ज़िम्मेदार अधिकारियों पर मौक़े पर जाकर की कार्रवाई। घायलों और पीड़ित परिवारों से मिले ढाढ़स बँधाया। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक थी और उस पीड़ा से वे रात भर परेशान भी रहे।
माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश
* मृतक के परिजन को चार लाख रूपये की सहायता
* घायलों को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता
* घायलों के इलाज का खर्चा सरकार वहन करेगी
* पुलिस उपायुक्त यातयात श्री अरविन्द तिवारी को हटाया गया
* निलंबित- श्री सुरेश सिंह ACP, श्री प्रेम सिंह प्रभारी ASI (बिजासन प्रभारी), चन्द्रेश मरावी प्रभारी सूबेदार (सुपर कोरिडोर प्रभारी), श्री दीपक यादव निरीक्षक (सुपर कोरिडोर से एरोड्रम प्रभारी
* ड्यूटी पर तैनात सभी चार कांस्टेबल निलंबित
* कान्सटेबल पंकज यादव और अनिल कोठारी आटो रिक्शा चालक को अच्छा काम करने के लिये पुरस्कृत किया जायेगा
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



