इंदौर के खजराना में अवैध निर्माण पर चला निगम का बुलडोजर, 250 से ज्यादा कब्जे हटाए

Thursday, February 22, 2024 - 22:23
Updated: 3 years ago
0
इंदौर के खजराना में अवैध निर्माण पर चला निगम का बुलडोजर, 250 से ज्यादा कब्जे हटाए

इंदौर (आरएनआई) मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। क्योंकि शहर में यातायात को सुगम बनाने की दृष्टि से गुरुवार को नगर निगम रिमूवल अमले के साथ पुलिस भी खजराना पहुंची। टीम को देखकर चारों और हडकंप सा मच गया। कार्रवाई के दौरान मौजूद स्थानीय लोग इसका विरोध करने लगे।

इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश पर बॉम्बे बाज़ार में अतिक्रमण हटाने के बाद अब खजराना क्षेत्र में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की है, यह कार्रवाई रिमूवल टीम स्टार चौराहा से खजराना दरगाह के पास तक की गई। खजराना के मेन रोड पर दुकानों के बाहर लगे हुए शेड, फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

नगर निगम रिमूवल गैंग के अमले ने गुरुवार को स्टार चौराहा से अतिक्रमण हटाना शुरू किया, वहीं क्षेत्र के कुछ दुकानदारों ने स्वयं से अतिक्रमण को हटाया, इस तरह यह पूरी कार्रवाई की गई। अधिकारी का कहना है कि लगातार चेतावनी के बाद भी सरकारी जमीन और रोड पर अतिक्रमण करके कई लोग कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को ऐसे करीब 250 से अधिक दुकानों के अतिक्रमण को हटाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User