इंदिरा गांधी की हिटलर से तुलना पर बवाल: कर्नाटक भाजपा के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर केस दर्ज

आपातकाल की वर्षगांठ पर कर्नाटक भाजपा के एक्स हैंडल से किए गए पोस्ट में इंदिरा गांधी की तुलना हिटलर से की गई। इस पर भी कांग्रेस महासचिव ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कर्नाटक भाजपा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 

Jun 26, 2025 - 15:57
 0  108
इंदिरा गांधी की हिटलर से तुलना पर बवाल: कर्नाटक भाजपा के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर केस दर्ज

बेंगलुरु  (आरएनआई)कर्नाटक में भाजपा के एक्स हैंडल पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को लेकर पोस्ट किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की तुलना हिटलर से करने पर कर्नाटक भाजपा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हाई ग्राउंड्स पुलिस ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के महासचिव एस मनोहर की शिकायत पर यह कार्रवाई की। 

शिकायत में मनोहर ने आरोप लगाया कि भाजपा के आधिकारिक एक्स अकाउंट (@BJP4Karnataka) से बुधवार को दोपहर 3:54 बजे इंदिरा भारत के बराबर नहीं, इंदिरा = हिटलर पोस्ट की गई। इस पोस्ट के साथ भारत में आपातकाल से संबंधित 38 सेकेंड का एक वीडियो भी साझा किया गया था। शिकायत में कहा गया कि एक और पोस्ट किया गया इसमें लगे ग्राफिक में इंदिरा गांधी की छवि को हिटलर जैसा बना दिया गया था। उन्होंने कहा कि पोस्ट की सामग्री पूर्व प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक थी। इसका उद्देश्य समाज में अशांति भड़काना तथा विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करना था।

पुलिस ने कहा कि हमने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसावे की कार्रवाई करना) और 353 (सार्वजनिक उपद्रव फैलाने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

इस पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि एफआईआर कुछ शिकायतों के आधार पर या स्वत: संज्ञान लेकर दर्ज की जाती है, अगर कुछ चीजें लोगों में दुश्मनी पैदा करती हैं। इस मामले में अगर कोई उस नेता को बदनाम करने की कोशिश करता है जिसने कई वर्षों तक देश की सेवा की और उस दौरान सकारात्मक विकास पर विचार किया, तो स्वाभाविक रूप से, कुछ लोग आपत्ति करेंगे।

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि कल उस दिन को 50 साल पूरे हो गए जब इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था। इस मुद्दे की पूरे देश में चर्चा हुई है। भाजपा की इंदिरा गांधी की तुलना हिटलर से करने में क्या गलत है? दुनिया जानती है कि कैसे उनकी सत्ता बचाने के लिए पूरा लोकतंत्र ढह गया। वरिष्ठ नेताओं, संघ परिवार, सभी को सलाखों के पीछे डाल दिया गया और मीडिया को दबा दिया गया। डीके शिवकुमार को वापस जाना चाहिए और सीखना चाहिए कि इतिहास आपातकाल के बारे में क्या कहता है, कैसे लोकतंत्र को दबाया गया। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.