इंतजार करिए, अपने आप ही भारत में मिल जाएगा PoK- केंद्रीय मंत्री वीके सिंह

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने पीओके को भारत में मिलाने की लोगों की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लोगों से इंतजार करने को कहा।

Tuesday, September 12, 2023 - 09:58
0
इंतजार करिए, अपने आप ही भारत में मिल जाएगा PoK- केंद्रीय मंत्री वीके सिंह
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह

नई दिल्ली। (आरएनआई) केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने राजस्थान में एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी कांग्रेस और उनके नेताओं पर निशाना साधने के साथ पीओके पर भी बात की। वीके सिंह ने पीओके को भारत में मिलाने की लोगों की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लोगों से इंतजार करने को कहा और साथ ही कहा कि पीओके अपने आप ही भारत में मिल जाएगा।

लोगों ने मांग की है पीओके को भारत में विलय किया जाए। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'पीओके अपने आप ही भारत में विलय हो जाएगा, कुछ समय इंतजार करें।' प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार के राज में बदहाल कानून व्यवस्था, युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी से पूरी तरह परेशान है। इसलिए भाजपा को जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनने के लिए परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालनी पड़ी है। इस यात्रा में जनता पूरा साथ दे रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User