इंडिगो परिचालन संकट जारी: सोमवार को 350 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यात्री परेशान

Dec 8, 2025 - 12:11
 0  189
इंडिगो परिचालन संकट जारी: सोमवार को 350 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यात्री परेशान

नई दिल्ली (आरएनआई) — देश की प्रमुख एयरलाइन IndiGo इन दिनों जारी परिचालन संकट के बीच सोमवार को भी यात्रियों के लिए परेशानी जारी रही। दिल्ली और मुंबई सहित प्रमुख हवाई अड्डों पर सोमवार को बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द या देरी हुईं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार को लगभग 350-400 उड़ानें रद्द की गईं, जिससे एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की भारी भीड़ और अफरा-तफरी देखी गई। 

दिल्ली एयरपोर्ट ने सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे यात्रियों को सलाह जारी करते हुए कहा कि वे निकलने से पहले अपनी उड़ान का स्टेटस चेक कर लें। 

 Bengaluru में लगभग 127 उड़ानें रद्द हुईं, जबकि हैदराबाद के हवाई अड्डे पर 77, और दिल्ली में 134 उड़ानों के रद्द होने की खबरें आईं। 

कारण बताते हुए, एयरलाइन ने स्वीकार किया है कि उनके परिचालन और क्रू शेड्यूलिंग (पायलट व क्रू स्टाफ) की व्यवस्था नए DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) द्वारा लागू किए गए Flight Duty Time Limitations (FDTL) नियमों के तहत पर्याप्त नहीं साबित हुई। 

इन नियमों के तहत पायलटों को अधिक आराम अवधि, कम रात-उड़ानों और नियमित फatique रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने का प्रावधान था — लेकिन इस संक्रमण अवधि के दौरान क्रू की कमी और शेड्यूलिंग त्रुटियों की वजह से परिचालन विफल रहा।

विभिन्न राज्यों के हवाई अड्डों से रद्द हुई उड़ानों और देरी के कारण हजारों यात्री प्रभावित हुए। कुछ एयरपोर्ट्स पर रिफंड व रि-शेड्यूल के लिए लंबी कतारें और गुस्साए यात्री देखे गए। इसके बाद DGCA ने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

सरकार और नियामक अब इस मामले की जांच कर रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.