आसमान से बरस रही आग से कब मिलेगी राहत? दिल्ली में लू का ऑरेंज अलर्ट

राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। एक तरफ अभी लू और सताएगी। तो वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने बताया है कि शाम को आंधी के आसार हैं। 

Monday, June 17, 2024 - 08:33
0
आसमान से बरस रही आग से कब मिलेगी राहत? दिल्ली में लू का ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली (आरएनआई) राजधानी में सूरज की तपिश और लू से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। लेकिन मौसम विभाग ने कहा है कि 20 जून को थोड़ी राहत मिलेगी।

शाम के समय 35 से 45 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से धूल भरी आंधी भी चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की आशंका है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। 

सब केंद्रों में रिज का सर्वाधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो यह सामान्य से छह डिग्री अधिक है। 

न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।  आया नगर में 46.2, पालम व लोधी रोड में 45.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

मौसम विभाग के अनुसार 16 से 18 जून तक गर्मी और बढ़ेगी और अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 से 34 के बीच रहेगा। वहीं लू की गंभीर स्थिति रहेगी और दिन में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। राहत की बात यह है कि 20 जून को थोड़ी राहत मिलेगी।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अभी रात के तापमान में भी कोई खास कमी आने के आसार नहीं हैं। भारत मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में मानसून की सामान्य तारीख 29 जून 2024 है। लेकिन अनुमान है कि 24 जून से मौसम में बदलाव आएगा।

मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रचंड गर्मी अभी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी के अधिकांश हिस्सों को 17-18 जून तक इसी तरह सताएगी। जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि में अगले एक-दो दिन कमोबेश यही स्थिति रहेगी। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User