आशाओं से कराया जाए गांव-गांव में सर्वेक्षण : डीएम

विद्यालयों में टीम भेज कर क्षय रोग से संबंधित जांच कराने के भी दिए निर्देश। जिलाधिकारी कंट्रोल रूम से करेंगे क्षय रोग से संबंधित अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की मॉनिटरिंग।

Tuesday, August 22, 2023 - 15:24
Updated: 3 years ago
0
आशाओं से कराया जाए गांव-गांव में सर्वेक्षण : डीएम

शाहजहांपुर।  (आरएनआई) 22 अगस्त 2023 को जनपद शाहजहांपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला क्षय रोग फोरम की प्रथम बैठक संपन्न हुई।  बैठक में उपस्थित जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एसपी गंगवार ने जिलाधिकारी को निश्चय पोर्टल के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निश्चय पोर्टल पर क्षय रोगियों से संबंधित समस्त सूचनाएं उपलब्ध रहती हैं। डॉ गंगवार ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि 1 जनवरी 2023 से अब तक कुल 21398 जांचे कराई गई जिनमें से लगभग 1600 लोग पॉजिटिव पाए गए| इन आंकड़ों पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पॉजिटिव पाए गए लोगो का प्रतिशत बहुत कम है जो यहां परिलक्षित करता है कि आपके द्वारा जांच हेतु बनाया गया लक्षित समूह त्रुटिपूर्ण है| जिलाधिकारी ने इसमें सुधार के निर्देश दिए। 
जिलाधिकारी ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को जिले के दूरस्थ क्षेत्रों जैसे मिर्जापुर, कलां, खुटार तथा बंडा आदि में अपनी पहुंच बढ़ाने के निर्देश दिए।  जिलाधिकारी ने इस संबंध में निर्देश दिया कि आशाओं से सर्वे कराकर सस्पेक्टेड लोगो की जाँच कराना सुनिश्चित करें। 
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने टीबी मुक्त पंचायत  के विषय में बताया तथा इसकी सराहना भी की| जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक माह टी बी खोजी अभियान चलाया जाय जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में प्रमुखता से टीमें भेजकर जांच कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य प्राप्त करने में एनजीओ की भी मह त्वपूर्ण भूमिका है। 
जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि 0 से 6 वर्ष तक के रोगी बच्चों को अतिरिक्त पोषण देना सुनिश्चित करें।  उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रोगियों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलना चाहिए।  उन्होंने डॉक्टर गंगवार को निर्देशित किया कि वे टीबी मुक्ति सम्बंधित सभी कार्यों की मासिक रिपोर्ट उनके समक्ष हर महीने प्रस्तुत करें। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User