आबकारी विभाग द्वारा 20 लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं 2 हजार कि.ग्रा. लाहन किया जब्त

Tuesday, March 11, 2025 - 21:03
Updated: 2 years ago
0
आबकारी विभाग द्वारा 20 लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं 2 हजार कि.ग्रा. लाहन किया जब्त

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं डॉ. प्रमोद झा उपायुक्त संभाग ग्वालियर के निर्देशन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह, परिवहन एवं जहरीली शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। 
 
जिला आबकारी अधिकारी श्रीमति सीमा सक्सेना के मार्गदर्शन में आज आबकारी वृत्त राघौगढ़ के प्रभारी मोहनीष शर्मा एवं टीआई राघौगढ़ द्वारा ग्राम राजपुरा में दबिश दी गयी। दबिश के दौरान म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) Aएवं F के तहत 02 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। उक्त कार्यवाही में कुल 20 लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं 2 हजार कि.ग्रा. लाहन जब्त किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये है।
 
उक्त कार्यवाही में राघौगढ़ पुलिस के साथ आबकारी आरक्षक दिनेश कुमार राठौर की भूमिका सराहनीय रही। आबकारी विभाग लगातार अपनी कार्यवाही में सजगता दिखा रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User