आबकारी विभाग की टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाया चेकिंग अभियान

Tuesday, October 17, 2023 - 17:22
Updated: 3 years ago
0
आबकारी विभाग की टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाया चेकिंग अभियान

हाथरस (आरएनआई) अवैध शराब निर्माण बिक्री परिवहन भंडारण अपमिश्रण के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण तथा जिला आबकारी अधिकारी हाथरस कृष्ण मोहन के नेतृत्व में आज जनपद हाथरस में आबकारी टीम द्वारा थाना हाथरस गेट स्थित हतिसा,भगवन्तपुर,नगला सिंघी,नगला दया,माधव विहार,नगला सड़क, टुकसान,लहरा,अहवरनपुर तथा थाना सासनी अंतर्गत सासनी कस्बा, रुहेरी आदि क्षेत्रों में दबिश दी गई । साथ ही उक्त क्षेत्र में स्थित आबकारी दुकानों पर टेस्ट परचेसिंग करते हुए औचक निरीक्षण किया गया तथा अनुज्ञापियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त उक्त क्षेत्रों में स्थित विभिन्न ढाबों होटलों परचून की दुकानों दुकानों की सघन तलाशी भी ली गई तथा अलीगढ़ रोड पर वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई।

इस दौरान लोगों को अवैध एवं जहरीली शराब का सेवन न करने के लिए जागरूक किया गया तथा किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा की जानकारी होने पर तुरंत आबकारी विभाग को सूचित करने के लिए कहा गया. सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जायेगा.
कार्यवाही के दौरान आबकारी निरीक्षक हाथरस सदर क्षितिज कुमार, आबकारी निरीक्षक सासनी अच्छे लाल मिश्र मय आबकारी स्टॉफ उपस्थित रहे।

आज न्यायालय से निस्तारित वाद से सम्बन्धित मालों के निस्तारण हेतु थाना सहपऊ पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत 51 अभियोगों से सम्बन्धित दाखिल माल अवैध शराब का न्यायालय से पैरवी कर अनुमति प्राप्त कर क्षेत्राधिकारी सादाबाद गोपाल सिंह व प्रदीप कुमार लिपिक जे0एम0 कोर्ट, सादाबाद की उपस्थिति में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह एवं थाना सहपऊ पर नियुक्त हैड मोहर्रिर द्वारा मालखाने से निकलवार 317 लीटर देशी शराब को उचित स्थान पर नियमानुसार नष्ट कराया गया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User