आधी रात एसपी हितिका वासल का औचक निरीक्षण, थाने में मचा हड़कंप; लापरवाही पर सख्त चेतावनी
गुना (आरएनआई) जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने 28 मार्च की देर रात थाना आरोन का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से थाने में हड़कंप की स्थिति बन गई।
पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, मालखाना, हवालात, रोजनामचा सहित अपराध रजिस्टर और लंबित मामलों की गहन समीक्षा की। इस दौरान अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई और कार्यप्रणाली में पाई गई कमियों पर सख्त नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने दिया महत्वपूर्ण निर्देश
आम जनता की शिकायतों का त्वरित और प्राथमिकता से निराकरण
महिला अपराधों में तेज कार्रवाई
लंबित मामलों को जल्द निपटाने के आदेश
रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश
संवेदनशील इलाकों में सतत निगरानी रखने पर जोर
पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने साफ कहा कि “जनता का भरोसा ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है”, इसलिए पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशील व्यवहार अनिवार्य है।
निरीक्षण के दौरान जहां लापरवाहियों पर चेतावनी दी गई, वहीं बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना भी की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)