आदित्य पैलेस एवं मैरिज गार्डन का भूमिपूजन, शहर को मिलेगी नई सुविधा
गुना (आरएनआई) शहर को आदित्य पैलेस एवं मैरिज गार्डन के रूप में जल्द ही एक नई सुविधा मिलने जा रही है। गुना-ग्वालियर बायपास पर भव्य तरीके से निर्मित होने वाले इस रिसार्ट का भूमिपूजन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार की अगुवाई में संपन्न हुआ, जिसमें तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर मणिधारी समूह के अध्यक्ष आनंद सिहं लोढा ने जानकारी देते हुए बताया कि आदित्य पैलेस एवं मैरिज गार्डन सुरेन्द्र कुमार रघुवंशी एवं कृष्ण कुमार रघुवंशी (पिपरिया) द्वारा निर्मित किया जा रहा है। इस गार्डन में सर्वसुविधा युक्त 32 कमरे एवं स्वमिंग पूल, बच्चों के लिए गेमिंग जोन, 40 हजार वर्गफिट का गार्डन, शानदार एवं व्यवस्थित पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। गौरतलब है कि इस आधुनिक आदित्य पैलेस एवं मैरिज गार्डन को मणिधारी समूह के द्वारा संचालित किया जाएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

