मध्य प्रदेश परिवहन आयुक्त एसके झा द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कठोरता से करवाने के निर्देश दिए

Friday, November 3, 2023 - 18:32
Updated: 3 years ago
0

भोपाल, (आरएनआई) आज शुक्रवार को परिवहन चेक पोस्ट फूप प्रभारी  एवं उनके सहयोगियों ने एक करोड़ पैसे अधिक की शराब 578 पेटी टाटा आयशर क्रमांकUP 22AT 9765 को रोक कर चेकिंग के दौरान दीनपुरा के पास पकड़ने में सफलता प्राप्त की है, सूत्रो अनुसार उत्तर प्रदेश के रामपुर की खेतान डिस्टीलिरी द्वारा यह अवैध शराब परिवहन की जा रही थी शराब परिवहन का आबकारी परमिट नहीं था, अपर आयुक्त अरविंद सक्सेना ने बताया शराब का टैंकर पकड़े जाने के बाद परिवहन विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को प्रकरण सुपुर्द कर दिया गया है. सक्सेना के मुताबिक विभाग द्वारा चुनाव आयोग के निर्देशन का पालन करते हुए पहली बार अभी तक 10 करोड़ से अधिक की राशि अथवा संपत्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा चेक पोस्ट चेकिंग के दौरान पकड़ कर संबंधित विभागों को आगामी कार्रवाई के लिए प्रकरण भेज दिया गया.

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User